Type Here to Get Search Results !

जिले के चहुंमुखी विकास हेतु जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘‘मनवा बीजापुर

बीजापुर : जिले के चहुंमुखी विकास हेतु जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘‘मनवा बीजापुर’’

मनवा बीजापुर’’ से जुड़ने के लिए जारी हुआ गूगल फार्म 

’’मनवा बीजापुर’’ की थीम पर लोगो बनाओ प्रतियोगिता, 15 हजार रूपए का नकद पुरस्कार




  

बीजापुर 19 दिसम्बर 2020

जिले के चहुंमुखी विकास की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा अनूठी पहल ’’मनवा बीजापुर’’ शुरु की गयी है। जिसमें विकास के प्रति सजग, सक्रिय एवं जागरुक लोगों की एकजुटता और सहभागिता से बीजापुर जिले कोे सशक्त व उन्नत बनाने सहित सकारात्मक पहचान दिलाने पहल की जायेगी। इस महत्ती पहल से जुड़ने के लिए गूगल फार्म जारी किया गया है। इससे स्वयंसेवी के रूप में जुड़ने के लिए कोई भी  docs.google.com    लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी लोगों से इस पहल से जुड़ने आग्रह किया गया है कि अपने बीजापुर को सशक्त एंव उन्नत बनाने सहित सकारात्मक पहचान दिलाने हर एक की भागीदारी महत्वपूर्ण है, हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा और अपने क्षेत्र के विकास हेतु कटिबद्धता के  साथ हर परिस्थिति से लड़ने आगे आना होगा। ’’मनवा बीजापुर’’ की परिकल्पना इसी महत्ती ध्येय को ध्यान में रखकर की गयी है। इस ओर प्रशासन के साथ हर व्यक्ति एक स्वंयसेवी के रुप में जुड़कर अपनी सहभागिता निभा सकेंगे। जिला प्रशासन द्वारा ‘‘मनवा बीजापुर’’ की थीम पर लोगो बनाओ प्रतियोगिता रखी गयी है, जिसके तहत् बीजापुर जिले की प्राकृतिक सौंदर्य, खूबसूरती, संस्कृति, सभ्यता, जीवन शैली, विकास और विविधता को प्रदर्शित करते हुए ‘‘मनवा बीजापुर’’ के शीर्षक पर लोगो बनाना है। कोई भी प्रतिभागी लोगो के लिए अपनी प्रवृष्टि आगामी 23 दिसम्बर 2020 को शाम 5 बजे तक अपने सम्पूर्ण विवरण के साथ व्हाट्सअप नम्बर 94077-75757 पर भेज सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ प्रवृष्टि के लिए चयनित प्रतिभागी को जिला प्रशासन की ओर से 15 हजार रूपए नकद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।  

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area