Type Here to Get Search Results !

​​​​​​​धान खरीदी के कार्य मे लगे हुए कर्मचारियो की कोरोना जांच

जिला प्रशासन के द्वारा किसानो और समिति के कर्मचारियो से सुरक्षा मानको का पालन करने की अपील

महासमुंद 20 दिसंबर 2020

  कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में  स्वास्थ्य विभाग के द्वारा  जिला महासमुंद के धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य में लगे समिति के कर्मचारियो की कोविड जांच का कार्य दिनांक 18 एवं 19 दिसंबर को  किया गया। विगत दिनों में विकासखण्ड पिथौरा के अंतर्गत सभी धान उपार्जन केंद्रों में अनुविभागीय अधिकारी और इंसीडेंट कमांडर पिथौरा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा धान खरीदी कार्य मे लगे कर्मचारियों की कोविड जांच हेतु अभियान चलाया गया है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी तारा अग्रवाल और विकासखण्ड कार्यक्रम समन्वयक जयकांत विश्वकर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दो दिवसों में विकासखंड पिथौरा के अंतर्गत टेकासल्डीहजेराभरणपेण्ड्रावनजगदीशपुरभस्करापालीपरसदाभुरकोनी इत्यादि धान खरीदी केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों की कोविड-19 की जांच की गई जिसमें कुल 31 कर्मचारी पाॅजीटिव पाये गये हैं। 

    इन कर्मचारियों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराते हुए आइसोलेशन में लिया गया है और आवश्यक मार्गदर्शन स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी और इंसीडेंट कमांडर पिथौरा श्री राकेश कुमार गोलछा ने धान खरीदी कार्य में लगे सभी कर्मचारियों और मजदूरों से अपील की है कि वे सभी इस कोविड से सुरक्षा हेतु सतर्क रहें और साथ ही धान खरीदी केंद्र में आने वाले किसान भी मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का पालन अवश्य करें।

कोविड -19 की वर्तमान परिस्थितियों में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए मास्क और अन्य सुरक्षा मानकों के समुचित उपयोग की अपील जिला प्रशासन महासमुंद के द्वारा किसानों एवं धान खरीदी में लगे कर्मचारियों से की गई है।

       मालूम हो कि दिसंबर से समर्थन मुल्य पर धान खरीदी शुरू हुए दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। इस अवधि में धान खरीदी केंद्रों में कार्य कर रहे कर्मचारी भी कोविड 19 की विषम परिस्थितियों में भी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन महासमुंद धान खरीदी के कार्य में लगे कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area